फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   kurban hatyakand me char ke giraftari varant

कुर्बान हत्याकांड में चार के गिरफ्तारी वारंट

Sat, 29 Aug 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाल, बागपत Updated Sat, 29 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी के मोस्टवांटेड मुकीम काला का साथी एवं 12 हजार रुपये के ईनामी रहे कुर्बान की हत्या के मामले में फरार चल रहे बागपत नगर पालिका सभासद महबूब समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 शामली के जंधेड़ी गांव का कुर्बान का छह अगस्त की देर रात गोली लगा शव बागपत शहर की माता कालोनी में यमुना पुस्ते के निकट पड़ा मिला था। मृतक के भाई गय्यूर ने बताया था कि उसके भाई कुर्बान को उनके गांव जधेड़ी निवासी दो सगे भाई साजिद और मुर्रसलीम उर्फ लाला घर से बुलाकर लाए थे।
विज्ञापन


दोनो आरोपियों ने अटेरना गांव के काला और बागपत नगर पालिका सभासद महबूब के साथ मिलकर कुर्बान की हत्या की है। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली एसएसआई संजय कुमार का कहना है कि आरोपियों के कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हो गए है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।


प्रेम प्रसंग में हुई थी कुर्बान की हत्या
बागपत। पुलिस के मुताबिक आरोपी साजिद की पत्नी सायरा उर्फ जोया से कुर्बान का प्रेम विवाह हो गया था। इससे साजिद उससे रंजिश रखने लगा था। इसी कारण उसने कुर्बान के करीबी अटेरना गांव के काला के साथ मिलकर कुर्बान को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed