{"_id":"580925024f1c1b592c705a91","slug":"kiln-car-watchman-hostage-aboard-miscreants-ransacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने भट्ठे के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने भट्ठे के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर बुधवार की रात में कार सवार बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर हजारों की नगदी और सामान लूटा। बाद में बदमाश धमकी देकर भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
ढिकौली निवासी प्रमोद भट्ठे काचौकीदार है। उसने बताया वह रात करीब 12 बजे चारपाई पर लेटा था, तभी कार में सवार होकर चार पांच बदमाश पहुंचे और उसे तमंचे से आतंकित कर रस्सी से बांध दिया। तलाशी लेते समय आरोपियों ने उसकी जेब से पाँच हजार रुपये नगद निकाले।
इसके बाद भट्ठे के कमरों के ताले तोड़कर वहां पर रखी तीन बैट्री, सिलेंडर, पंखे और अन्य सामान लूटकर ले गए।
उसने किसी तरह बंधक मुक्त होकर इसकी सूचना भट्ठा मालिक अजय ढाका को दी। अजय ढाका ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बालैनी थाने में तहरीर दी है। तीन महीने पहले भी इसी ईंट भट्ठे पर चोरी की वारदात हुई थी।