छेड़छाड़ के मामले में युवकों को घेरा, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को फूंस वाली मस्जिद के पास बाजार में एक महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में 10 मिनट तक संघर्ष हुआ था। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई थी। इस घटना में दोनो पक्ष के एक महिला समेत 12 लोग घायल हुए थे। इनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। इस मामले में दोनो पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने एक पक्ष के अकरम व आलम पुत्रगण आजाद बेग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। जबकि इस पक्ष के लोग दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज थे। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के साजिद व दानिश पुत्रगण इमरान बाइक से बड़ौली गांव जा रहे थे तो विरोधी पक्ष के बाइकों पर सवार पांच-छह युवकों ने उन्हें औद्योगिक पुलिस चौकी के पास घेर लिया और उनकी बाइक में टक्कर मारकर उनके साथ मारपीट करने लगे। वहां भीड़ जमा हो गई और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें चौकी के अंदर बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई फिरोज अख्तर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और दोनो युवकों को कोतवाली ले आई। एसएसआई ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।
अधिवक्ता से पर्स छीनकर भागने वाले बदमाश को जेल भेजा
बड़ौत। बिनौली रोड पर बृहस्पतिवार को महिला अधिवक्ता सरिता पंवार पत्नी ऋषिपाल निवासी मुकीमपुरा ई-रिक्शा से बिनौली बस स्टैंड के लिये जा रही थी। जब वह बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग से आगे पहुंची तभी बाइक पर सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर भाग निकले थे। इनका पीछा कर लोगों ने लौहड्डा एवं बिजरौल के बीच पकड़ लिया था और एक भाग निकला था। बाद में उसे पहुंची पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने पकड़े गये बदमाश शिवांग पुत्र सूरज निवसी बिजरौल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका साथी अटल पुत्र प्रभात निवासी बिजरौल अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसके साथी के पकड़े जाने के बाद और भी घटनाओं का खुलासा हो सकेगा।