फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In the case of molestation youth hoop, Hungama

छेड़छाड़ के मामले में युवकों को घेरा, हंगामा

Sat, 25 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 25 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
In the case of molestation youth hoop, Hungama
बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी पर आपस में झगड रहे युवकों से पूछताछ करते एसएसआई - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में फूंस वाली मस्जिद के पास महिला से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत होता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को जब एक पक्ष के युवक बाइक से बड़ौली गांव जा रहे थे तो औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास दूसरे पक्ष के बाइक सवार पांच-छह युवकों ने उन्हें टक्कर मारी और उनको घेरते हुए मारपीट शुरू कर दी।  वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। बाद में पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बुधवार को फूंस वाली मस्जिद के पास बाजार में एक महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में 10 मिनट तक संघर्ष हुआ था। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई थी। इस घटना में दोनो पक्ष के एक महिला समेत 12 लोग घायल हुए थे। इनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। इस मामले में दोनो पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने एक पक्ष के अकरम व आलम पुत्रगण आजाद बेग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। जबकि इस पक्ष के लोग दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज थे। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के साजिद व दानिश पुत्रगण इमरान बाइक से बड़ौली गांव जा रहे थे तो विरोधी पक्ष के बाइकों पर सवार पांच-छह युवकों ने उन्हें औद्योगिक पुलिस चौकी के पास घेर लिया और उनकी बाइक में टक्कर मारकर उनके साथ मारपीट करने लगे। वहां भीड़ जमा हो गई और वहां मौजूद लोगों ने  उन्हें चौकी के अंदर बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई फिरोज अख्तर पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और दोनो युवकों को कोतवाली ले आई। एसएसआई ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


अधिवक्ता से पर्स छीनकर भागने वाले बदमाश को जेल भेजा
बड़ौत। बिनौली रोड पर बृहस्पतिवार को महिला अधिवक्ता सरिता पंवार पत्नी ऋषिपाल निवासी मुकीमपुरा ई-रिक्शा से बिनौली बस स्टैंड के लिये जा रही थी। जब वह बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग से आगे पहुंची तभी बाइक पर सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर भाग निकले थे। इनका पीछा कर लोगों ने लौहड्डा एवं बिजरौल के बीच पकड़ लिया था और एक भाग निकला था। बाद में उसे पहुंची पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने पकड़े गये बदमाश शिवांग पुत्र सूरज निवसी बिजरौल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका साथी अटल पुत्र प्रभात निवासी बिजरौल अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसके साथी के पकड़े जाने के बाद और भी घटनाओं का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed