फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gurana assassinated former Prime Monu Jat stayed home

कस्बा टीकरी में हत्या कर गुराना के पूर्व प्रधान के घर में रुका था मोनू जाट

Sun, 02 Oct 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 02 Oct 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Gurana assassinated former Prime Monu Jat stayed home
कपिल - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। पचास हजार का इनाम कुख्यात मोनू जाट के हरियाणा में पकड़े जाने के बाद पूछताछ में खुलासा किया कस्बा टीकरी में दो लोगों की हत्या के बाद वह गुराना गांव में पूर्व प्रधान के यहां रुका था और उसका पहले भी यहां आना जाना था। इसको लेकर क्राइम ब्रांच के सीओ और बड़ौत सीओ ने पुलिस बल के साथ गुराना में कपिल के घर दबिश दी, लेकिन कुछ नहीं हाथ लगा है। अब पुलिस उसे पकड़ने में जुटी है। 
विज्ञापन


रंगदारी और हत्या के मामले में आतंक का पर्याय बन चुका रोहटा निवासी मोनू जाट उर्फ रोहित को शुक्रवार की रात सोनीपत की क्राइम ब्रांच और एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद उसने बताया कस्बा टीकरी  में किसान लाल बहादुर और विवेक की हत्या के बाद वह गुराना के पूर्व प्रधान कपिल के यहां रुका था। यह पता लगने पर क्राइम ब्रांच सीओ ैर बड़ौत सीओ, थानाध्यक्ष बिनौली, बड़ौत, छपरौली, व भारी पुलिस बल के साथ गुराना गांव में पूर्व प्रधान कपिल के मकान को घेरकर तलाशी ली, लेकिन वह नहीं मिला। 
विज्ञापन


अब पुलिस पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी है। शनिवार की दोपहर भारी पुलिस बल के साथ जब गुराना गांव में दबिश देने पुलिस गई तो गांव में लोगों में दहशत फैल गई ओर लोग घरों में दुबक गये। सीओ क्राइम से बात की गई तो वे हरियाणा के सोनीपत में पकड़े  मोनू जाट से पूछताछ करने में जुटे हैं और देर शाम तक उससे पूछताछ कर रहे। उन्होंने बताया पूछताछ के बाद ओर भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed