फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   grapple with Police choki incharge

पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई

Tue, 26 Jul 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Tue, 26 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की रात में गश्त करते समय लाइन पार बस्ती क्षेत्र में लोगों नगर पुलिस चौकी इंचार्ज के  साथ हाथा पाई कर दी। पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई की सूचना मिलते ही पुलिस टीम क्षेत्र में पहुंची और एक युवक को उठाकर अपने साथ ले आई।
विज्ञापन


 नगर पुलिस चौकी प्रभारी कर्णवीर सोमवार की रात में करीब पौने दस बजे बाइक पर एक कांस्टेबल को बैठाकर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुबारिकपुर रोड पर लाइन पार बस्ती पार करते ही चार युवक रजवाहे के पास बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा तो चौकी प्रभारी ने बाइक युवक के पीछे भगा दी।
विज्ञापन


बस्ती में ही पुलिस ने युवक को पकड़ लिया तो युवक ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी, लेकिन दोनों पुलिस वालों ने युवक को पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। इसी दौरान बस्ती के लोग भी एकत्र हो गए और युवक को ले जाने का विरोध करने लगे। इसी दौरान उन्होंने चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान भीड़ एकत्र होने पर कांस्टेबल ने थाने में फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के पुलिस कर्मियों के साथ हाथपाई करने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी जीप में सवार होकर लाइन पार बस्ती में पहुंचे। पुलिस टीम वहां जमा भीड़ को भगाकर आरोपी युवक को अपने साथ बैठाकर थाने लाए। इससे बस्ती में काफी देर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया हिरासत में लेकर आरोपी युवक के साथ पूछताछ की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed