फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grabbed the hair and dragged woman on the road

बाल पकड़कर महिला को सड़क पर घसीटा

Thu, 30 Mar 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में तारीख पर आई महिला पर केस में समझौते का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी पति ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर छेड़छाड़ कर पिटाई की। बाद में उन्होंने बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। पीड़ित महिला ने घटना की कोतवाली में तहरीर दी ।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दी तहरीर में कहा उसकी शादी वर्ष 2010 में मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। ससुराल वाले दिए दान दहेज से खुश नहीं थे। इसे लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। पुलिस से शिकायत की। वर्तमान समय में न्यायालय में विचाराधीन है। 
विज्ञापन


महिला बुधवार को अपने मामा के साथ कोर्ट में तारीख पर आई। उसके पति ने अपने जीजा के साथ मिलकर उस पर केस में समझौते का दबाव बनाया।  मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। कचहरी के पास उसके साथ छेड़छाड़ करके जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह सड़क पर गिर गई। इतना ही नहीं उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। विरोध करने पर उसके मामा के साथ भी गाली-गलौज कर अभद्रता की। शोर शराबा होने पर लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed