{"_id":"a9d991940dd686787972a7b7a3ee1205","slug":"fray-in-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने पर हुआ बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी वोट डालने पर हुआ बखेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में जिला एवं क्षेत्र पंचायत के पहले चरण में ही फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ। हरचंदपुर में लोगों में जमकर हाथापाई हुई। बिलोचपुरा में दो और कहरका में एक युवक को फर्जी वोट डालने जाते समय पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को कई जगह लाठियां भी फटकारनी पड़ीं।
पहले चरण में खेकड़ा और पिलाना में जिला एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव में जमकर फर्जी वोट डाली गईं। फर्जी वोट डालने को लेकर सबसे पहले ग्राम हरचंदपुर गांव में मतदान केंद्र पर बखेड़ा हो गया। हरचंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 19 पर सुबह सवा आठ बजे एक युवक अपनी वोट डालने के लिए पहुंचा।
पता चला कि उसकी वोट तो डल चुकी है। इस पर उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसने दूसरे पक्ष के लोगों पर उसका फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने मतपेटी को अस्त व्यस्त करने के लिए बूथ के अंदर घुसने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसडीएम बड़ौत यशवर्धन श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ा। गांव के पूर्व प्रधान इकबाल सिंह का कहना है कि फर्जी वोट डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है।
इसके बाद बिलोचपुरा में एक युवक को फर्जी वोट डालते हुए पकड़ लिया गया।
पुलिस ने उसकी जमकर खबर ली। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ा। कुछ ही देर बाद एक और युवक को फर्जी वोट डालने का प्रयास करते हुए पुलिस ने दबोच लिया। उसकी भी जमकर खबर ली गई। उसे शाम तक पुलिस ने हिरासत में भी रखा। इसके अलावा ग्राम कहरका में भी फर्जी वोट डालने जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।
भीड़ एकत्र हुई तो पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारी, जिसमें एक युवक घायल भी हो गया। इसके अलावा खट्टा प्रह्लादपुर, डौला, बसौद, रोशनगढ़, सांकलपुरी समेत कई गांवों में फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ।