फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   five jholachchap doctors sue

पांच झोलाछाप चिकित्सकों पर मुकदमा

Fri, 19 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 19 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव के पांच झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विभाग ने इन्हें पहले नोटिस भेजा गया था, उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से इनकी शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन


झोलाछाप चिकित्सकों पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले में अभियान चलाकर फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव में पांच झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


जिनमें नवाब, मनोज, रामशरण, खलील और अमजद शामिल है। इनकी गिरफ्तारी  के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक रमाला थानाध्यक्ष से मिलेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल के निर्देश पर असारा गांव में झोलाछाप चिकित्सकों को नोटिस दिया गया था, लेकिन वह किसी भी तरह से अपने कागजात नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रमाला थाने में पांचों झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। मांगडौली के तीन झोलाछाप चिकित्सकों को भी  नोटिस जारी किए गए हैं। दस्तावेज  न दिखाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed