फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire four shops

चार दुकानों में लगी आग

Sat, 26 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 26 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fire four shops
किताबों वाली गली में शुक्रवार की सुबह दुकानों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर  पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार दुकानें जलकर राख हो गई। आग का कारण शार्ट सर्किट और करीब 95 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन


मेन बाजार स्थित किताबों वाली गली में वीरेंद्र जैन पिंटी की वीके पुस्तक सदन से सुबह करीब सात बजेे कुछ लोगों ने धुआं उठता देखा। इतना कोई कुछ समझ पाता, दुकान में आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। आसपास के लोगों और दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मगर, आग ने धीरे-धीरे बराबर की तीन दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे तक मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किताबों की चार दुकानें जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से वीके पुस्तक सदन का 30 लाख रुपय, राजेश जैन की राजहंस ट्रेडर्स में 15 लाख रुपये, पुनीत जैन की विशाल बुक डिपो में 25 लाख रुपये, अमित जैन की वर्धमान स्टेशनरी में 15 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। दुकानों में किताबें और स्टेशनरी का सामान भरा हुआ था।


आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन केपी मलिक ने किताबों वाली गली में पहुंचकर दुकानदारों को भरोसा दिया कि हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed