फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR will be first, then the body would be cremated

पहले होगी एफआईआर, फिर होगा शव का अंतिम संस्कार

Mon, 18 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 18 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR will be first, then the body would be cremated
दिनेश उर्फ कालू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 डीजे संचालक दिनेश उर्फ कालू की हुई मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने रविवार को कोतवाली में हंगामा किया। परिजनों ने कहादिनेश की हत्या की।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं, पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा जब तक हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


बागपत के पुराना कस्बा निवासी डीजे संचालक दिनेश उर्फ कालू (30) अपनी पत्नी अंजू और बेटी के साथ शहर के मेरठ रोड पर एक मकान में किराए पर रहता था। मकान में रात के समय देरी से आता था। मकान के गेट खोलने को लेकर दूसरे किराएदार से उसका विवाद हो गया था। 14 जुलाई की रात कालू अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कमरे पर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान का दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाने पर दूसरे किराएदारों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए थे। देर रात कालू मकान के बाहर सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। 

शनिवार सुबह आठ बजे दिल्ली अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने शनिवार को कोतवाली में आरोपी किराएदारों पर कालू की पीट - पीटकर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी, रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इसके विरोध में रविवार को दोपहर बाद तीन बजे काफी लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा जब तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी, तब तक शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।


इसमें सुदेश, वकील, प्रमोद, डब्बू चौहान, भारती, विक्की चौहान, शिवकुमार आदि रहे। उधर, कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा मामला संदिग्ध है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed