फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   EX coach of PK Kripal Singh threatens

क्रिकेटर पीके के कोच रहे कृपाल सिंह को दी धमकी

Tue, 19 Dec 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 19 Dec 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर प्रवीन कुमार उर्फ पीके सहित अन्य खिलाड़ियों के कोच रहे कृपाल सिंह को उनके बेटे और भाई के धमकी देने का मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि भाई ने फोन करके कसम खाकर 14 मार्च तक हत्या करने की धमकी दी है। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


चांदीनगर क्षेत्र के भगौट निवासी कृपाल सिंह का कहना है कि वे राष्ट्रीय कोच रह चुके हैं। उन्होंने क्रिकेटर प्रवीन कुमार,  विकास शर्मा और वर्ल्ड चैंपियन और बेस्ट बॉक्सर विपिन कुमार को कोचिंग दी है।
विज्ञापन


रिटायर्ड होने के बाद अपने गांव में आकर युवाओं को अभ्यास कराना शुरू कर दिया है। इस कारण अनेकों लड़कों की पुलिस और फोर्स में नौकरी भी लग चुकी है। इससे उनका एक बेटा और भाई रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको जान से मारने की धमकी देते हैं। उसके भाई ने फोन पर कसम खाकर 14 मार्च तक हत्या करने की धमकी दी है। वे इससे दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों से शिकायत की। इस मामले में चांदीनगर थाने में आरोपी बेटे प्रबल और भाई यतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed