फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encounter in Baghpat and 25 thousand prized accused has arrested by district police

बागपत में मुठभेड़: दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, आरोपी अरमान के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज

Sat, 09 Oct 2021 06:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Oct 2021 06:23 PM IST
सार

बागपत जिले में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्कार किया है। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Encounter in Baghpat and 25 thousand prized accused has arrested by district police
बागपत में मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश अरमान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर की एक बाइक, देसी तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश वर्तमान में दिल्ली के कर्दमपुरा में रह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव मुबारिकपुर के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली पैर में लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक बिना नंबर की बाइक, एक देसी तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। सीओ के मुताबिक, बदमाश 25 हजार का इनामी अरमान पुत्र मेहर निवासी मोहल्ला अहिरान, खेकड़ा है। फिलहाल वह कर्दमपुरा दिल्ली में रह रहा है। उसने करीब चार माह पूर्व अपने तीन साथियों के साथ गौरीपुर मोड़ से सरियों से लदा ट्रक लूटा था। बागपत कोतवाली पुलिस ने तभी इसके साथी बदमाशों को गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया था। लेकिन यह फरार चल रहा था। शनिवार को गिरफ्तार हुए घायल बदमाश का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज

अरमान पर बागपत और गाजियाबाद में 14 मुकदमे पंजीकृत
अरमान के खिलाफ खेकड़ा, चांदीनगर, बागपत, बड़ौत और गाजियाबाद जिले के ट्रॉनिका सिटी थाने में संगीन आपराधिक घटनाओं के 14 मुकदमे दर्ज है। इनमें लूट चोरी जानलेवा हमले और धोखाधड़ी आदि के सात मुकदमे टोनिका सिटी, जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट आदि के दो मुकदमे खेकड़ा, पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट आदि के दो मुकदमे चांदीनगर, सरिया ट्रक लूट का मुकदमा बागपत और धोखाधड़ी का एक मुकदमा बड़ौत कोतवाली में दर्ज है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed