{"_id":"58add8da4f1c1b5e15b23a7e","slug":"double-murder-accused-sahadev-and-karmaveer-escaped-before-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने भागे डबल मर्डर के आरोपी कर्मवीर और सहदेव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने भागे डबल मर्डर के आरोपी कर्मवीर और सहदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उनके साथी बाशिद की हत्या के मुख्य आरोपी कर्मवीर और उसका भाई सहदेव पुलिस के सामने से फरार हो गए। पुलिस ने उनको पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने हत्यारोपी के मकान से डबल बैरल बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस को मंगलवार की रात में डबल मर्डर के आरोपी कर्मवीर और सहदेव के घर में होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी पुलिस को देखकर अपने असलाह छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनको पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम को सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने उनके मकान की तलाशी ली तो वहां से एक डबल बैरल गन, 12 बोर के 55 कारतूस , 12 बोर कारतूस के 16 खोखे , 315 बोर के 36 कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध असलाह रखने के आरोप में भी दूसरा मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बसी, सूप, किरठल, ककड़ीपुर समेत कई गांवों में दबिश दी।
विज्ञापन
खून-खराबा करने का तो नहीं था इरादा ः जिस तरह से असलाह बरामद हुए हैं। इससे पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी कहीं किसी वारदात की फिराक में तो नहीं थे। उनके पास असलाह और इतने कारतूस कहां से आए है। इससे पुलिस की टेंशन ओर बढ़ गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी को अफसरों से मिले परिजन ः दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तार न होने से परिजन आहत है। बुधवार को मृतक पुष्पेंद्र के बड़े भाई डॉ. सुरेंद्र धामा समेत अन्य लोग एसपी दफ्तर में पहुंचे। वहां पर उनकी एसपी से मुलाकात नहीं हो गई। इसके बाद उन्होंने खेकड़ा थाने में अपनी जान का खतरा जताकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने उन्हें जल्द पकड़े का भरोसा दिया।
रमाला क्षेत्र के एक अपराधी पर भी घूम रही शक की सुई ः दोहरे हत्याकांड में पुलिस सूत्रों की माने तो रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव के अपराधी पर भी पुलिस के शक की सुई घूम रही है। अपराधी, आरोपी कर्मवीर का दोस्त बताया जाता है। पुलिस ने कर्मवीर और उन अपराधी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। हालांकि पुलिस अफसर पूरी कार्रवाई गोपनीय रूप से कर रहे हैं।