फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Sanghchalak pulled the chain of

जिला संघचालक की चेन खींची

Tue, 13 Sep 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 13 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नई मंडी में बाइक पर सवार दो बदमाश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक के गले से सोने की चेन खींच ले गए। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


आरएसएस के जिला संघचालक प्रेम चंद जैन नई मंडी बड़ौत में रहते हैं। वे रोजाना की भांति दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के पाण्डुशिला के मैदान में संघ की शाखा में भाग लेने के बाद जिला व्यवस्था प्रमुख महेश के साथ पैदल ही अपने घर आ रहे थे।
विज्ञापन


नई मंडी के बाहर उन्हें महेश छोड़कर उन्हें अपने घर चले गए और वे नई मंडी में अपने घर के पास पहुंचे तो एक बाइक सवार बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बदमाश मीरापुर राजवाहे की पटरी से होते भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। सोने की चेन 90 हजार की बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम चंद जैन ने बताया  जब वे कॉलेज के मैदान में शाखा में थे तो तब भी दो बाइक सवार वहां चक्कर काट रहे थे और जब वे घर की तरफ आए तो तब भी वे उनके पीछे आ रहे थे, लेकिन तब भी उन्हें एहसास नहीं हुआ। यदि एहसास हो जाता तो वे पकड़े भी जा सकते थे। 
थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया  बाइक सवार बदमाशों के चेन झपटने करने की वारदात को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed