फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dinajhad looted family of Ghaziabad

दिनदहाड़े गाजियाबाद के परिवार को लूटा  

Wed, 08 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 08 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dinajhad looted family of Ghaziabad
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में पूर्वी यमन नहर पर अलावलपुर गांव के पास हथियारबंद चार बदमाशों ने बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोगों को आतंकित कर नकदी समेत जेवरात लूट लिए। परिवार के एक सदस्य से मोबाइल छीनकर उसका सिम तोड़कर फेंक दिया। बदमाश तमंचे लहराते हुए खेत की ओर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पहुंचा कोई नहीं। 
विज्ञापन


गाजियाबाद जनपद के ऊंचा गांव निवासी सोहन सिंह, उनकी पत्नी पूनम, भाई प्रवीण मंगलवार की सुबह दौज्जा गांव में किसी कार्य के लिए आए थे। दोपहर बाद वह घर लौट रहे थे। अलावलपुर गांव के पास रेलवे लाइन के नजदीक चार हथियारबंद बदमाश बाइक के आगे आ गए और तमंचे तान दिए। बदमाशों ने सोहनवीर से 6200 रुपये उसकी पत्नी पूनम से हाथ की सोने की अंगूठी, कानों के सोने के कुंडल लूट लिए। इसके बाद में बदमाशों ने उनका मोबाइल लेकर सिम तोड़ दिया। फिर मोबाइल उन्हें लौटा दिया। बदमाशों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद तक जब पुलिस नहीं पहुंची, तो लूटे लोग अपने गंतव्य स्थान की ओर चले गए। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


हत्यारोपी भगोड़ा घोषित  
बड़ौत। टैक्सी चालक की हत्या में फरार चल रहे ईदरीशपुर गांव के एक आरोपी को पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया है।पुलिस के मुताबिक  वर्ष 2015 में रवि कुमार टैक्सी चालक था। औसिक्का गांव का इरफान पुत्र ईदरीश किराए पर गाड़ी कर लेकर गया था। रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसमें इरफान को नामजद किया गया था। वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे भगोड़ा घोषित किया गया है। अब पुलिस उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की के आदेश लेने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed