फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demanded protection money from slit businessman

भट्ठा कारोबारियों से मांगी रंगदारी

Mon, 04 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 04 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demanded protection money from slit businessman
अजित उर्फ हप्पू का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राहुल खट्टा के बाद अब 50 हजार रुपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर अजीत उर्फ हप्पू के नाम से भट्ठा कारोबारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। राहुल व्यापारियों से रुपये वसूलता था, लेकिन हप्पू के गुर्गों ने भट्ठों से ईंटें ही लेनी शुुरू कर दी । इस मामले में पुलिस ने हप्पू और उसके चार साथियों के खिलाफ बड़ौत थाना में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


  पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले एक माह से तीन-चार युवक भट्ठों पर जाकर हप्पू के नाम से ईंटों की वसूली कर रहे हैं। किसी भट्ठे से 30 हजार ईंटें लेते हैं तो किसी से 20 हजार। विरोध करने व्यापारियों को गोली मारने की धमकी देते हैं। बदमाशों की दहशत से भट्ठा व्यापारी मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। इसकी जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लकर इसकी गोपनीय जांच की तो घटना सहीं पाई गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हप्पू के साथियों ने उसका नाम लेकर खड़खड़ी , बावली और जिवानी गांव के कई भट्ठा व्यापारियों से ईंटें मांगी। इस मामले में बावली गांव के आरोपी अजीत उर्फ हप्पू, रोहित फौजी, विजय उर्फ टिंकू, जिवानी निवासी प्रवेश और गौरव के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एएसपी अजीजुल हक ने बताया अजीत उर्फ हप्पू और उसके चार साथियों ने भट्ठा व्यापारियों से धमकी देकर ईंटे मांगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 

दुकान करनी है तो दस हजार हर माह देने होंगे
बागपत। दोघट क्षेत्र के एक गांव में दुकानदार से गांव के ही युवक ने दस हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से रंगदारी मांगी। धमकी दी यदि गांव में दुकान करनी है तो रकम देनी होगी। वरना जान से मार दिया जाएगा।


पीड़ित ने दोघट थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा रंगदारी मांगने के आरोपी राहुल की गिफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed