{"_id":"58388e4a4f1c1bcc6713b470","slug":"crpf-jawan-killed-in-bagpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ जवान की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में वाजिदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस कर रहे सीआरपीएफ के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद उसे मेरठ ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
राहुल (22) पुत्र नरेंद्र उर्फ मैनपाल वाजिदपुर गांव का रहने वाला था। बृहस्पतिवार की रात गांव में ही एक युवक गौरव का वैवाहिक कार्यक्रम था। राहुल अपने तहेरे भाई के साथ वहां गया हुआ था। इस मौके पर वह लोगों के साथ डीजे पर नाच रहा था। दूल्हा गौरव भी डीजे पर डांस कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात लोगों की तरफ से गोली चलाई गई जो राहुल के सिर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। आननफानन में उसे बड़ौत के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात मेरठ से शव आने पर उसे कब्जेे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतक के पिता नरेंद्र ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि बदमाश किसी और को मारने आए थे, लेकिन गोली राहुल को लग गई। पुलिस हर्ष फायरिंग से जोड़कर भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि जिस समय डीजे पर नाचने के दौरान राहुल को गोली लगी उस समय वहां काफी लोग जमा थे, लेकिन हैरानी की बात है कि गोली चलाते किसी को नहीं देखा। गोली मारने के बाद भागते बदमाश को भी कोई नहीं देख पाया। यह जरूर कह रहे थे कि राहुल से किसी की कोई रंजिश नहीं थी बदमाश किसी और की हत्या करने आए होंगे। यह तो उनकी गोली का निशाना बन गया।