फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crab double sentenced to jail

खेकड़ा डबल मर्डर में मुख्य आरोपी को जेल भेजा  

Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crab double sentenced to jail
खेकड़ा में हत्या के आरोप में कर्मवीर को जेल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत। खेकड़ा के डबल मर्डर केस में पकड़े गए मुख्य आरोपी कर्मवीर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने पिता एवं कालेज के मैनेजर चौधरी रामपाल सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

 

खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि पुष्पेंद्र और बाशिद की हत्या करने के आरोपी कर्मवीर को बड़ागांव नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एसएचओ के मुताबिक पूछताछ में आरोपी कर्मवीर ने बताया कि चेयरपर्सन नीलम धामा के परिवार से उनकी रंजिश चल रहा है। विपक्षियों ने उनके पिता चौधरी रामपाल सिंह की हत्या कर दी थी। उसका बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपी को रविवार शाम कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

रोहन ने की थी शूटरों से मध्यस्तता 
बागपत। इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव का कहना है कि पूछताछ करने पर कर्मवीर ने बताया कि पुष्प्पेंद्र और बाशिद की हत्या में शूटर शामिल रहे हैं। उनको रोहन जानता हैं। उसने ही बातें की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नार्को टेस्ट कराने की कोर्ट में लगाई अर्जी 
बागपत। जेल जाने से पूर्व कर्मवीर ने कोर्ट में लगाई अर्जी में बताया कि पुलिस खेकड़ा चेयरपर्सन नीलम धामा के दबाव में केस की सहीं जांच नहीं कर रही है। निर्दोष लोगों को जेल भेजा रहा है। उसकी मांग है कि उसका, उसके परिवार के अलावा मृतक के परिजनों और गवाहों का नार्को टेस्ट कराया जाए। उसने गृहमंत्री को भी पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 


यह था मामला 
बागपत। खेकड़ा निवासी पुष्पेंद्र धामा अपने साथी बाशिद के साथ बाइक पर सवार होकर 19 फरवरी की रात कस्बे की पांड़व पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों ने उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था। मृतक पुष्पेंद्र के बड़े भाई डाक्टर सुरेंद्र धामा ने खेकड़ा के आरोपी कर्मवीर, सहदेव, जयवीर, रोहताश, रामकुमार, रोहन और प्रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed