फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Court orders to file gangrape case

कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप का केस दर्ज

Thu, 20 Apr 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Thu, 20 Apr 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर खेकड़ा थाने में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने धोखाधड़ी कर शादी करने के बाद कथित पति समेत छह युवकों द्वारा लोनी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक मकान में बंधक बनाकर गैंग रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायालय के आदेश पर खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुई। इसमें युवती ने कहा ग्राम पाबी निवासी खलील ने अपने पास रहने वाले मुस्तकीम निवासी ग्राम जौला मुजफ्फरनगर को अपना गोद लिया बेटा बताकर 25 फरवरी 2017 को उसका निकाह कराया था। निकाह के बाद उसे पाबी ले गए। 
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया आरोपी खलील ने बताया जिस मुस्तकीम के साथ उसका निकाह कराया है, वह उनका नौकर है और  उसे रखैल बनकर ही रहना पडे़गा। 

विरोध करने के बाद खलील, कथित पति मुस्तकीम, ग्राम रटौल निवासी गुलजार और तीन उनके अज्ञात साथियों ने उसे और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और लोनी क्षेत्र गांव पाबी में  25 फरवरी से 14 मार्च 2017 तक रखा और बंधक बनाकर उसके साथ गैंग रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मार्च को वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर गांव पहुंची और घटनाक्रम परिजनों को बताया। पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की रात्रि में धारा 376, 420, 506 के तहत खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया। वहीं कार्यवाहक थानाध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने बताया  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed