फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   conflict in cash transactions

रुपयों के लेनदेन में सिसाना में संघर्ष

Sat, 12 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
conflict in cash transactions
बागपत के सिसाना गांव में हाईवे किनारे युवक प्रदीप और विक्की पक्ष में रुपये के लेनदेन को लेकर संघर्ष हो गया। जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनो पक्षों के बीच तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। पथराव भी हुआ। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। इस झगड़े में एक पक्ष के प्रदीप, अशोक, आदेश और रामकली, जबकि दूसरे पक्ष के विक्की, सोनू, तन्नु और बिमलेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पर पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed