{"_id":"5914bab24f1c1b7a04851f29","slug":"bomber-attacked-the-peacock-monkeys-in-binauli-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली गांव में उत्पाती बंदरों ने मोर पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिनौली गांव में उत्पाती बंदरों ने मोर पर बोला हमला
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 12 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। बिनौली गांव में बृहस्पतिवार को सुबह के समय पानी की तलाश में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव में घुस आया, लेकिन उत्पाती बंदरों ने हमला कर मोर को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर बंदरों से मोर को बचाकर वन विभाग को सूचना दी। बाद में घायल मोर को वन कर्मियों को सौंपा।
क्षेत्र में आए दिन वन्य जीव शिकारियों और आवारा कुत्तों का निवाला बन रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी वन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह के समय भी पानी की तलाश मेें बिनौली गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव में आ गया।
गांव में उत्पाती बंदरों ने हमला बोलकर मोर को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मोर को बचाया और वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के सूचना देने के कई घंटे बाद वन कर्मी गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी राजपाल और वन रक्षक चंद्र किरण को घायल मोर को सौंप दिया। दूसरी तरफ वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया इलाज कराकर घायल मोर को जंगल में छोड़ दिया।