फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   blood splatter on Prdhani election

प्रधानी चुनाव पर खून के छींटे

Wed, 02 Dec 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 02 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
blood splatter on Prdhani election
हिलवाड़ी गांव में मंगलवार की सुबह मतदान के दौरान हुआ विवाद रात में दो समुदायों के बीच टकराव में तब्दील हो गया। ग्राम प्रधानी के चुनाव पर खून के छींटे पड़ गए। मतदान के बाद प्रधान पद की प्रत्याशी के परिजनों ने दूसरे प्रत्याशी के घर में घुसकर कातिलाना हमला बोल दिया।
विज्ञापन


परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा और गोलियां चलाई। हमले में पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक किशोर समेत तीन महिलाओं को गोली लगी है। एसपी समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। मामला दो संप्रदायों से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। देर रात एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हिलवाड़ी गांव में सुषमा पत्नी देवेंद्र सिंह और आस मोहम्मद पत्नी तसलीन प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से चुनावी तनातनी चल रही थी। मंगलवार को मतदान के समय भी वोट डालने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनाें पक्षों ने एक दूसरे को भुगतने की धमकी दी थी। शाम को मतदान के बाद लोग अपने घर चले गए थे। आरोप है कि रात करीब सात बजे प्रत्याशी सुषमा के परिजनों ने तसलीन के घर जाकर हमला कर दिया।

लाठी डंडों से परिजनों को पीटा और फायरिंग कर दी। परिवार की महिला रियाना पत्नी ताज मोहम्मद,  परवीन पत्नी नियाज और 12 वर्षीय सोनू गोली लगने से घायल हो गए, जबकि लाठी डंडों की पिटाई से मुस्तकीम पत्नी खलील, नसीम पुत्री मकसूद घायल हो गए।

आरोप है कि हमलावर उन्हें धमकी देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायलों को परिजन अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही एसपी रवि शंकर छवि, एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ सीपी सिंह और कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची।


अफसरों ने पीड़ितों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस इसे लेकर अब गंभीर हुई है। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसमें एक महिला को गोली के छर्रे लगे हैं। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed