{"_id":"59d685a84f1c1bce538b5e68","slug":"bjp-leader-s-brother-made-truck-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के भाई ने कराया था ट्रक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के भाई ने कराया था ट्रक चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी भाजपा नेता का भाई राजू चौहान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित फौजी ढाबा के पास से ट्रक चोरी के मामले में पुलिस ने लोनी के एक भाजपा नेता के भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपने मुनीम से ट्रक चोरी कराया था जो हिसावदा में लावारिस हालत में खड़ा मिला।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजू चौहान निवासी बख्तावर (दिल्ली) है जो सोनीपत में रहता है। आरोपी बिल्डिंग मैटेरियल का सप्लायर है। उसने सात दिन पूर्व अपने मुनीम अनीस से दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थित शहर के फौजी ढाबा से डस्ट से भरे ट्रक को चोरी कराया था।
उसे जितेंद्र, दादरी से लेकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर जा रहा था। उस समय जितेंद्र ढाबा पर खाना खा रहा था। जितेंद्र को ट्रक चोरी का पता चलने पर राजू ही उसको कोतवाली लेकर आया था। केस की विवेचना में सामने आया है कि राजू ने ही ट्रक चोरी कराया था।
विज्ञापन
पुलिस के पकड़े जाने के डर से अनीस ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी राजू का चालान कर दिया गया है। उधर जेल जाते समय आरोपी राजू चौहान ने बताया कि उसके छोटे भाई भाजपा नेता है। वह तो अपने मैटेरियल के पेमेंट के लेने के लिए ढाबा पर आया था। उसे नहीं पता कि ट्रक किसने और क्यों चोरी किया गया है। उसे तो केस में साजिश के तहत फंसाया गया है।