{"_id":"57a786e74f1c1ba8672bac65","slug":"bike-loot-incidents-recorded-in-theft-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूट की वारदात चोरी में दर्ज, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लूट की वारदात चोरी में दर्ज, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में बाजार पुलिस चौकी में बाइक लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किए जाने के बाद रोष जताते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान घाट के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों द्वारा गत शुक्रवार की शाम तमंचे के बल पर बाइक लूट की घटना को चोरी की धारा में दर्ज करने पर लोगों ने बाजार पुलिस चौकी पर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस को खरीखोटी सुनाई।
शुभम जैन पुत्र सुनील जैन गुराना रोड बड़ौत का रहने वाला है। वह गत शुक्रवार की शाम बाइक से किसी काम के लिए बावली रोड पर स्थित श्मशान घाट के पास से जा रहा था। वहां पहले से ही बाइक पर खड़े तीन तमंचेधारी बदमाशों ने उसे रोका और उसकी बाइक लूट ले गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
उसे रविवार को पता चला कि बाइक लूट की घटना को पुलिस ने चोरी की घटना में दर्ज किया है। इसको लेकर वह काफी लोगों के साथ बाजार पुलिस चौकी पहुंचे और वहां प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और वहां पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाई। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर उन्हें भेजा। कोतवाल ने कहा इस मामले की जांच कराई जाएगी।