{"_id":"57d312474f1c1ba83031bbe7","slug":"battery-artisan-thrown-from-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैट्री कारीगर को अलावलपुर हाल्ट के पास ट्रेन से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैट्री कारीगर को अलावलपुर हाल्ट के पास ट्रेन से फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लोनी के बेहटा हाजीपुर से बृहस्पतिवार की रात में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अलावलपुर हाल्ट के पास चार युवकों ने एक बैटरी कारीगर को मारपीट कर घायल कर ट्रेन से फेंका और अलावलपुर हाल्ट पर उतरकर भाग गए। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
घायल सोनू पुत्र रहीसुद्दीन बाम गांव का रहने वाला है। वह थाना लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव में बैटरी की कारीगरी का काम करता है। वह बृहस्पतिवार की रात में दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन में सवार हुआ था। जैसे ही ट्रेन सूजरा से आगे बढ़ी तो चार युवकों ने सोनू के साथ मारपीट की और घायल कर दिया।
इसके बाद जब ट्रेन अलावलपुर हाल्ट के पास मंदी हुई तो उसे ट्रेन से फेंक दिया और युवक भी ट्रेन से उतरकर भाग निकले। यात्रियों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष ने कहा मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।