{"_id":"576d82aa4f1c1b5d48b480c4","slug":"balendra-buraklan-arrested-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बालेंद्र भौराकलां मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी बालेंद्र भौराकलां मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 29 Sep 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत तहसील के सब रजिस्ट्रार रामकिशोर शर्मा और उनके पड़ोसी राजवीर की पुलिस सुरक्षा में हत्या करने का आरोपी बालेंद्र भौराकलां को मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बागपत से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
ट्यौढ़ी गांव निवासी बड़ौत तहसील के सब रजिस्ट्रार रामकिशोर 12 अगस्त 2014 को अपने मकान में पड़ोसी राजवीर सिंह के साथ पुलिस सुरक्षा में बैठे हुए थे। तभी स्कार्पियो गाड़ी में सवार लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतक के परिजनों ने परमवीर तुगाना व उसके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बड़ौत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस केस में परमवीर तुगाना के अलावा बालेंद्र भौराकलां अभी फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। परमवीर तुगाना अभी फरार चल रहा है। उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम है। एसपी पूनम का कहना है कि बालेंद्र भौराकलां को मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बिट्टू को हिरासत में लेने पर एसपी दफ्तर पहुंचे लोग
बागपत। मुजफ्फरनगर के भौराकलां के लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर कहां कि गुरुवार को बागपत पुलिस गांव के बिट्टू को लेकर आई है। उनका कहना है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। पुलिस उसे केस में झूठा फंसाना चाहती है। उन्होंने एएसपी से उसे छोड़ने की मांग की है।
दोहरे हत्याकांड के आरोपी को दिल में दर्द
बागपत। गांगनौली गांव में पुलिस सुरक्षा के बावजूद किसान रामवीर और उनकी पत्नी सरोज की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में बागपत जेल में बंद आरोपी लक्ष्मण को गुरुवार देर शाम दिल में दर्द हुआ। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां उसका उपचार चल रहा है। रामवीर और उनकी पत्नी सरोज की 13 नवंबर 2013 को गांव में ही पुलिस सुरक्षा के बावजूद गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उनके परिजनों ने प्रमोद गांगनौली व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।