फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Balaini student kidnapped in

बालैनी क्षेत्र में छात्रा का अपहरण

Mon, 04 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 04 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
  बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात में खाने में नशीला पदार्थ मिलकर परिजनों को बेहोश कर आठवीं की छात्रा का अपहरण किया। छात्रा के परिजनों ने थाने में नारेबाजी कर पुलिस से छात्रा को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन


बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया शनिवार की रात में करीब आठ बजे घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के चार युवक घर में पहुंचे। उन्होंने धोखे से खाने में नशीला पदार्थ डाल दिया। खाना खाते ही परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। रविवार की सुबह जब उन्हें हल्का होश आया तो उन्हें घर में उनकी 14 वर्षीय बेटी नहीं मिली। पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने कहा आरोपी युवक परिजनों को बेहोश करके उनकी बेटी का अपहरण करके ले गए। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। इससे परिवार में हड़कंप मच गया।  परिजनों ने छात्रा को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने बालैनी थाना में प्रदर्शन कर छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी मुनेंद्र वीर सिंह चौहान ने कहा लड़की की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के बल पर युवक से लूटपाट  
चांदीनगर। सिंगौली निवासी प्रदीप कुमार, रविवार को खैला-रटौल मार्ग से गुजर रहा था। सिंगौली गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर हजारों की नगदी समेत मोबाइल लूट लिया। बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed