{"_id":"91ee169de99bbc569c9331a29353a8d9","slug":"baghpat-police-caught-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद के जिपं प्रत्याशी की पांच लाख की शराब पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रालोद के जिपं प्रत्याशी की पांच लाख की शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में सिंघावली अहीर पुलिस और आबकारी की टीम ने हजूराबाद गढ़ी गांव में रालोद नेता एवं जिला पंचायत वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी धीरज उज्ज्वल के चाचा बाबूराम के मकान से डस्टर गाड़ी से 78 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। पुलिस का दावा है कि धीरज ने चुनाव में लोगों को बांटने के लिए शराब मंगाई थी। शराब की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई है।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि शाम सूचना मिली थी कि हजूराबाद गढ़ी गांव में बाबूराम के मकान में शराब से भरी कार खड़ी हुई है। सूचना मिलते ही वहां पर छापामारी की गई। वहां पर डस्टर गाड़ी से 76 पेटी अंग्रेजी और दो पेटी देशी शराब बरामद हुई है।
इससे अफरा-तफरी मच गई। एसओ का कहना है कि यह शराब धीरज उज्जवल की है। उसने अपने चुनाव में लोगों को बांटने के लिए शराब मंगवाई थी। आरोपी इससे पहले भी हरियाणा से काफी शराब मंगवा चुका है। डस्टर गाड़ी किसकी है? इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की तस्करी में कौन-कौन शामिल है। सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है : धीरज उज्ज्वल
बागपत। जिला पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवार धीरज का कहना है कि उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उनके पड़ोंस में रहने वाले उनके चाचा के यहां से शराब पकड़ी गई है। उनसे उनका कोई मतलब नहीं है। लेकिन नाम उनका ही लिया जा रहा है। उनकी छवि खराब करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है।
चुनाव में बंट रही शराब, हुआ खुलासा
बागपत। धीरज उज्ज्वल की शराब पकड़ने जाने से पूरी तरह से खुलासा हो गया है कि प्रत्याशी, वोट लेने के लिए हर हथकंडे अपना रहे है। वे लोगों को शराब भी बाट रहे है।
पंचायत चुनाव के लिए लाई जा रही शराब पकड़ी
बड़ौत। पुलिस ने बुधवार की रात कोताना गांव के खादर में ट्रैक्टर में तस्करी करके लाई जा रही हरियाणा की देशी शराब बरामद की है। शराब तस्कर साथी संग भाग निकला।
कोतवाली प्रभारी वीके सिंह के निर्देश पर एसआई चितवन ने पुलिस बल के साथ कोताना खादर में ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवा लिया। इससे पहले की पुलिस जांच करती, ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार दो लोग भाग निकले।
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसमें से हरियाणा मार्का रसीला संतरा की 95 शराब की पेटी बरामद हुई। इसकी सूचना पुलिस ने आबकारी विभाग को दी। बागपत से आबकारी इंस्पेक्टर बड़ौत कोतवाली पहुंचे और इस मामले में संजय गुराना और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव को देखते हुए हरियाणा सीमा पर शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष सर्तकता बरती जाएगी। यह शराब भी पंचायत चुनाव के लिए ही लाई गई थी।