{"_id":"58f272734f1c1ba70acf513b","slug":"attack-on-relatives-by-calling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलाकर रिश्तेदारों पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलाकर रिश्तेदारों पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खट्टा प्रह्लादपुर गांव के पास स्थित गन्ना क्रेशर पर घुमंतू परिवार ने शादी में भात लेने के बहाने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर हमला कर दिया। उन पर पथराव भी किया। इसमें महिला, बच्चे समेत डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। वहां पर काफी हंगामा हुआ। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
हरियाणा के शीतलगढ़ी निवासी बिरजू ने बताया कि उनके रिश्तेदार खट्टा प्रह्लादपुर-डौला मार्ग स्थित गन्ना क्रेशर पर कार्य करते हैं। उनको रिश्तेदार ने फोन पर जानकारी दी कि वह अपनी बेटी की शादी कर रहा है। भात लेकर आ जाओ।
जैसे ही शुक्रवार रात करीब दस बजे क्रेशर पर पहुंचे, तभी आरोपी रिश्तेदारों ने उन पर लाठी-डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके अलावा, संजू, राकेश, पप्पू, अजय, गंगाराम, संजय, अर्जुन, ओमवीर, चांद, राखी, राजवीरी, रेशमा, अनजो, काली समेत 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। खेतों में किसी तरह रात गुजारी। आरोपी अभी भी धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।