{"_id":"58c4390b4f1c1bfd6cdc41fe","slug":"arrested-with-liquor-worth-65-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 लाख की शराब के साथ युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
65 लाख की शराब के साथ युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब।
बागपत। पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से गौरीपुर मोड के पास शनिवार को शराब से भरे ट्रक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक से 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत 65 लाख रुपये है।
गौरीपुर मोड़ पर पुलिस और आबकारी की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक को रोक लिया। चेकिंग की तो उसमें शराब भरी हुई मिली। सहायक आबकारी आयुक्त राम उजागिर मौर्य का कहना है कि 10 टायरा ट्रक में 1200 पेटी शराब मिली है। ट्रक के साथ शामली के कांधला क्षेत्र के गांव लौहारीपुर निवासी राशिद पुत्र साबिर को पकड़ा गया है। आरोपी बागपत में सप्लाई करने के लिए शराब लेकर आ रहा था। शराब की कीमत 65 लाख रुपये है। उसके साथ शराब तस्करी में कौन-कौन शामिल है, उनका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
ट्रक पर लगा रखी थी अलग-अलग नंबर प्लेट
बागपत। आबकारी अधिकारी का कहना है कि ट्रक के आगे एचआर 55 एम 5993 और पीछे एचआर 55 एम 5883 नंबर की प्लेट लगा रखी थी। ताकि पुलिस पकड़ न पाए।
दो युवक शराब के साथ पकड़े गए
बागपत। कोतवाली पुलिस ने खेड़ा इस्लामपुर निवासी अरुण और नौरोजपुर निवासी अरुण को चार-चार लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।