फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   arrest Htyaropi of of Naeem

नईम के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करो

Mon, 11 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 11 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
arrest Htyaropi of of Naeem
ईदरीशपुर गांव में शनिवार की रात घर में घुसकर फायरिंग से हुई किशोर की मौत के बाद गांव में रविवार को भी ग्रामीणों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त रहा। इस मामले में गांव के एक व्यक्ति को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जो फरार है।
विज्ञापन


ईदरीशपुर गांव में शनिवार की रात अपने ताऊ गय्यूर के घेर में बैठे किशोर नईम पर तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें ताऊ गय्यूर व ताई हसीना बाल-बाल बच गए थे और नईम की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले को देर रात तक सीएचसी पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


इस घटना के दूसरे दिन रविवार को भी गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त था। वे इस घटना के सही खुलासे की मांग कर रहे थे। शनिवार देर रात इस मामले की रिपोर्ट मृतक के ताऊ गय्यूर ने गांव के ही सलीम पुत्र शब्बीर को नामजद कराते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर नईम की मौत पर उसकी मां वरीना का रोते-रोते बुरा हाल था और परिवार की महिलाएं उसे ढांढस बंधाने में जुटी थी। मृतक नईम बड़ौत में ही एक मिस्त्री की दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा था।


उसके एक छोटा भाई वसीम 9 वर्ष का है, जबकि उसके चार बहनें हैं।  कोतवाली प्रभारी ने कहा कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना का पूरे तौर पर खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed