{"_id":"57dc4ea24f1c1b0c32d47d15","slug":"a-murderous-assault-at-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा बड़ौत के युवक अखलाक पर गली में गुरुवार रात जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। वह घायल हो गया। इसके अलावा गौना गांव में मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया।
बड़ौत के गुराना रोड निवासी अखलाक से पड़ोस का एक व्यक्ति रंजिश रखता है। दो माह पूर्व उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी कारण गुरुवार रात अखलाक अपने मोहल्ले की गली से होकर गुजर रहा था।
इसी दौरान आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। वह घायल हो गया। कोतवाली पर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
उधर, गौना गांव की महिला राजकली का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। उसके पति जयप्रकाश की आरोपी हत्या कर चुके हैं। वह गांव में अकेली रहती है। उसका बेटा मुकेश यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है।
आरोपी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते आरोपियों ने शुक्रवार सुबह उस पर हमला किया। पता चलने पर उसका बेटा आरोपियों के पास गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, इतना ही नहीं उसका गला दबाने का प्रयास किया तथा उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। चांदीनगर थाना पर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
उधर, काठा गांव की महिला कमला ने कहा कि उसके बेटे सचिन के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।