फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कलह में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

कलह में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

Thu, 25 Apr 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
कलह में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में नवविवाहिता ने गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुरालियों ने उसे दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और युवती के परिजनों को स्थिति से अवगत कराया।

शहर के एक मोहल्ले में 24 वर्षीय नवविवाहिता की किसी बात को लेकर पति से गृह कलह चल रही है। आये दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती है। ससुरालियों एवं मायके वालों के कई बार दोनों को समझाया, लेकिन युवा दंपती के बीच कलह समाप्त नहीं हुई। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे विवाहिता ने पति से कहासुनी होने पर आवेश में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए मकान में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाते ही महिला की हालत बिगड़ गई। पता लगने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने विवाहिता को दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed