{"_id":"5c9a829ebdec2213eb73827f","slug":"91553629854-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने इलेक्ट्रोनिक सामान से लदी पिकअप गाड़ी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने इलेक्ट्रोनिक सामान से लदी पिकअप गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
क्राइम ब्रांच टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास सेल टैक्स की चोरी कर बुलेरो पिकअप गाड़ी से लाया जा रहा कई लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रानिक सामान पकड़ लिया। चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए सामान की व्यापार कर विभाग की टीम जांच करेगी। क्राइम ब्रांच टीम ने व्यापार कर विभाग की टीम को गाड़ी सहित सामान सौंप दिया है।
क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि दिल्ली से व्यापार कर की चोरी कर कई लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रानिक सामान शामली ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास बुलेरो पिकअप गाड़ी को रोक लिया। पुलिस टीम को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। गाड़ी से वाहनों की लाइट, ब्रेक, वायरिंग, ट्रैक्टर का सामान, पाइप आदि सामान बरामद किया । इस सामान की कीमत बाजार में कई लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने सामान को गाड़ी समेत व्यापार कर विभाग की टीम को सौंप दिया। व्यापार कर अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बरामद किए गए सामान की जांच की जा रही है। गाड़ी से इलेक्ट्रानिक व ऑटो पार्ट मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद ही बरामद किए गए सामान की कीमत बताई जा सकती है। दूसरी तरफ पुलिस ने बताया कि आरटीओ की मदद से गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।