Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah Police Intensify Preventive Action Ahead of Elections, History Sheeters Under Watch

यूपी: एटा में चुनाव से पहले अपराधियों की शामत, हिस्ट्रीशीटरों कुंडली खंगालने के निर्देश; जमा होंगे शस्त्र

Thu, 05 Nov 2026 12:58 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए एटा पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटरों और टॉप-10 अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
 

विज्ञापन
Etah Police Intensify Preventive Action Ahead of Elections, History Sheeters Under Watch
एटा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर और टॉप-टेन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी। बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी डॉ. इलामारन ने थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण और चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि हत्या, लूट, नकबजनी और डकैती जैसी गंभीर घटनाओं का शीघ्र अनावरण कर उनमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। सक्रिय अपराधियों को चिह्नित कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया जाए। महिला अपराध, पॉक्सो, दहेज हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारियां पूरी कर ली जाएं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, शस्त्र जमा कराने और अंतर्जनपदीय सीमाओं पर चेकिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील कराई जाए। वर्ष 2022 और 2024 के चुनावों में दर्ज अभियोगों की भी समीक्षा कर लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजीआरएस और यक्ष ऐप पर प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित पैदल गश्त और चेकिंग करने के निर्देश भी दिए।

इससे पहले सैनिक सम्मेलन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। सराहनीय कार्य करने वाले 45 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में एएसपी श्वेताभ पांडेय, एएसपी अपराध सच्चिदानंद सहित सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।



सराहनीय कार्य करने वाले 45 पुलिसकर्मी सम्मानित-
प्रशस्ति पत्र पाने वालों में कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार, पिलुआ थानाध्यक्ष संदीप राणा, एसओजी प्रभारी एसके निगम, सर्विलांस प्रभारी सुशील कुमार, निधौली कलां थानाध्यक्ष आदित्य खोखर, नयागांव थाने के मनेंद्र कुमार, अलीगंज थाने के मनीष कुमार और कपिल कुमार, पंकज मणि गौतम, मुख्य आरक्षी कांति प्रसाद, श्रीचंद्र, रियाज खान, विष्णु कुमार, ज्ञानवीर, रामतेज सिंह, भूपेंद्र, मानवेंद्र, मनीष और आरक्षी पवन कुमार, आमिर अंसारी, मनोज कुमार, रोहताश कुमार, जयदीप सिंह, मिलन शर्मा, अभिनव कुमार, सचिन कुमार, आशीष कुमार, विशाल चौधरी, सागर मलिक, सतपाल सिंह, युगवेंद्र, दीपक त्रिवेदी, अंकुर मलिक, धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, लोकेश सेन, राहुल लौर, जितेंद्र कुमार, अर्जुन, अतुल काकरान, कृष्ण कुमार, रजनेश, विनीत पंवार, कपिल कुमार और श्यामपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed