{"_id":"5c7442fcbdec225eb65e03b9","slug":"91551123196-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरूरपुर में महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में सोमवार सुबह अमरेश (55) पत्नी जोगेंद्र ने घर के पीछे गन्ने के खेत में अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह 90 प्रतिशत जल चुकी थी। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मीमो भेजकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि बेटे की मौत के बाद महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उसने पहले भी कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था। पुलिस को घटना स्थल से केरोसिन की बोतल व माचिस मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।