{"_id":"5bb3cf0e867a557f220fa590","slug":"91538510606-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप पर चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप पर चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचा
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
सिंघावली अहीर गांव के जंगल में नलकूपों से सामान चोरी कर भाग रहे एक चोर को किसानों ने पकड़ लिया। जबकि तीन चोर मौके से भाग निकले। किसानों ने पकड़े गए चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में तहरीर दी।
सिंघावली अहीर गांव में पिछले कई दिन से चोर लगातार किसानों की नलकूपों से सामान चोरी कर रहे थे। मंगलवार की शाम भी चोरों ने जंगल में छह नलकूपों से सामान चोरी कर घोड़ा बुग्गी में लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान किसानों ने उन्हें घेर लिया। तीन चोर मौके से भाग निकले। किसानों ने एक चोर को दबोच लिया। उसकी धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने घायल चोर को पिलाना सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। किसानों ने थाने पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है।