फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुन्नी बेगम हत्याकांड के आरोपी जाहिद की मौत

मुन्नी बेगम हत्याकांड के आरोपी जाहिद की मौत

Fri, 07 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुन्नी बेगम हत्याकांड के आरोपी जाहिद की मौत
बागपत। कांग्रेस सेवादल की महिला शहर संगठक मुन्नी बेगम हत्याकांड के आरोपी जाहिद की बीमारी के चलते जीटीबी अस्पताल दिल्ली में मौत हो गई। वह पिछले छह माह से जिला जेल में बंद था। बुधवार को न्यायालय में पेशी के दौरान हवालात में उसकी हालत बिगड़ गई, उसे जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया। वहां की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने जेल प्रशासन से लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी जाहिद पुत्र हासिम छह माह से जिला जेल में बंद था। कांग्रेस नेता मुन्ना बेगम हत्याकांड में पुलिस ने उसे 120 बी का मुल्जिम बनाया। भाई आसिफ ने बताया कि तीन महीने से वह बीमार चल रहा था। उसे हार्ट की परेशानी थी और पेट में इंफेक्शन था। जेल अस्पताल में ही उसका इलाज चल रहा था। परिजन लगातार न्यायालय में बीमारी के संबंध में अर्जी लगा रहे थे कि उसे जमानत दे दी जाए, ताकि उसका प्राइवेट अस्पताल में ठीक से इलाज करा सके। जेल प्रशासन को भी कई बार प्रार्थना पत्र लिए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बुधवार को बीमारी की हालत मेें उसे न्यायालय में पेशी पर लाया गया। कचहरी हवालात में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया। रात्रि में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी। अभी तक उसका शव घर पर नहीं आया। घर पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि जाहिद की जीटीबी अस्पताल दिल्ली में मौत हो गई। उस पर हत्या के कई मुकदमा दर्ज है। वह मुन्नी बेगम हत्याकांड में जेल में बंद था।
विज्ञापन


मुन्नी बेगम हत्याकांड
बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल की महिला शहर संगठक मुन्नी बेगम की उस समय तीन बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने घर में बैठी थी। इस मामले में पति मोमिन ने कुख्यात बदमाश जाहिद उर्फ लंबू, उसकी पत्नी शहनाज, विक्की पिछौकरा, बूटन, सादाब को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस विवेचना में रिहान, अहसान, जिसान और जाहिद के नाम भी प्रकाश में आए पुलिस ने इन्हें 120 बी का आरोप बनाया । हत्याकांड के आरोपी जिला जेल और एक आरोपी विक्की पिछौकरा हरियाणा की किसी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकराम हत्याकांड में भी गया था जेल
बागपत। पुलिस ने बताया कि यमुना खादर में डेढ़ साल पहले बागपत निवासी गन्ना रस विक्रेता इकराम को अगवा कर हत्या की। इस हत्याकांड में मृतक जाहिद को नामजद कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। वह जेल से जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद उस पर मुन्नी बेगम हत्याकांड का आरोप लगा था।


अनाथ हो गई छह साल की मासूम बच्ची
बागपत। भाई आसिफ ने बताया कि मृतक जाहिद की पत्नी मोहसिना की कई साल पहले मौत हो गई । उसके छह साल की बेटी है। छोटी सी उम्र में बच्ची के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। परिजन बच्ची को देखकर ज्यादा दुखी हो रहे है। परिजनों ने कहा दोनों हत्या के मामले में उसे झूठा फंसाया। वह निर्दोष था, उसने किसी की हत्या नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed