{"_id":"5b04738e4f1c1b51778b4c41","slug":"91527018382-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मौत के रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मौत के रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाई पुलिस
Updated Wed, 23 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
निरपुड़ा गांव में बच्ची नबिया और मौजिजाबाद नांगल में किसान अमित की मौत रहस्य बन कर रह गई । पुलिस एक माह बाद भी दोनों की मौत का खुलासा नहीं कर पाई, जबकि मृतकों के परिजनों ने कहा उनकी हत्या की। परिजनों ने कहा शीघ्र खुलासा नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे।
निरपुड़ा गांव में 25 अप्रैल को ढाई साल की बच्ची नबिया घर के बाहर से खेलती हुई लापता हो गई। 27 अप्रैल को बच्ची का शव तालाब से बरामद हुआ। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई । बच्ची की मौत के रहस्यों से पुलिस आज तक पर्दा नहीं उठा पाई। मौत का खुलासा न होने से परिजनों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में 27 अप्रैल की सुबह किसान अमित का शव सूखे तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ की, कुछ हाथ नहीं लग सका। दोनों की मौत के मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। दोनों के परिजनों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया बच्ची की मौत के मामले में जांच चल रही है। किसान अमित का बिसरा आगरा लैब में जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।