{"_id":"5afdd7804f1c1bd5408b61fc","slug":"91526585216-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Fri, 18 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत में व्यापारी के बैंक खाते से फर्जी तरीके से तीन लाख रुपये निकाल लिए। बड़ौत पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। व्यापारियों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
व्यापारियों ने एसपी जयप्रकाश को बताया कि बड़ौत निवासी विपिन जैन पुत्र स्वर्गीय इंद्र सैन जैन की डाकखाना रोड पर सिंघल मैचिंग सेंटर के नाम से दुकान है। 10 मई को दुकान पर काम करने वाला युवक सचिन चेक बुक से चेक चुराकर ले गया और फर्जी हस्ताक्षर कर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नई मंडी बड़ौत के खाते से तीन लाख रुपये निकाले। उसके मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज आया तो इसके बारे में जानकारी मिली। उसने तुरंत बड़ौत कोतवाली में सचिन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वह तीन-चार दिन तक कोतवाली के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। व्यापारी विपिन जैन ने स्वयं ही सहारनपुर में आरोपी सचिन को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इस कार्य में उसके साथ बालकराम नामक व्यक्ति भी शामिल है। तीन लाख रुपये में से डेढ़ लाख रुपये बालकराम के पास है। सचिन ने डेढ़ लाख में से एक लाख, तैंतीस हजार पांच सौ रुपये विपिन जैन को दिए। वह सचिन को बड़ौत लेकर आया और कोतवाली में पुलिस को सौंपा। पुलिस ने बालकराम को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन से पुलिस दोनों को हिरासत में हैं। पुलिस न तो कोई कार्रवाई कर रही है और न ही बाकी के रुपये बरामद कर रही है। जबकि बालकराम ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि डेढ़ लाख रुपये उसके पास हैं। उन्होंने एसपी से हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रुपये बरामद कराने की मांग की। प्रदर्शन में व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, जिला महामंत्री डॉ. संजय, सुख माल चंद जैन, देवेंद्र गुप्ता, राम कुमार डागर, नीरज जैन, मुकेश शर्मा, बोबी जैन, शील चंद जैन, हाजी अयूब आदि शामिल रहे।