फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गैस एजेंसी के चार कर्मचारियों को बंधक बनाया

गैस एजेंसी के चार कर्मचारियों को बंधक बनाया

Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के चार कर्मचारियों को बंधक बनाया
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

गांगनौली गांव में गैस कनेक्शन की जांच के नाम पर रुपये की उगाही करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने इंडेन गैस एजेंसी दोघट के चार कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना गैस एजेंसी के मालिक को दी गई। एजेंसी मालिक ने ग्रामीणों के रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शनिवार की शाम तक युवकों को नहीं छोड़ा था।

गांगनौली गांव में शहीद इकबाल इंडेन गैस एजेंसी दोघट द्वारा गैस कनेक्शनों की जांच कराई जा रही है। शनिवार को एजेंसी के चार कर्मचारी गांव में गैस कनेक्शन करने पहुंचे। उन्होंने 180 घरों के गैस कनेक्शनों की जांच करनी थी। कर्मचारियों ने ग्रामीणों से जांच के नाम पर 177-177 रुपये ले लिए। ग्रामीणों को उन पर कुछ शक हुआ तो ग्रामीणों ने गैस एजेंसी पर फोन कर इस संबंध में जानकारी ली। गैस एजेंसी से ग्रामीणों को जानकारी दी कि सरकार के आदेश पर गैस कनेक्शनों की जांच कराई जाएगी। घर-घर लाकर गैस सिलेंडर, चूल्हा और पाइप चेक किए जा रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों को मात्र 150 रुपये देने होंगे। एजेंसी के कर्मचार ग्रामीणों से 27 रुपये अधिक वसूल रहे थे। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने चारों युवकों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना गैस एजेंसी मालिक को दी। एजेंसी मालिक गांव पहुंचे और ग्रामीणों के रुपये वापस लौटाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तब रुपये वापस नहीं लौटाए जाते, तब तक कर्मचारियों को नहीं छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन पहले भी लगभग 200 घरों से इसी तरह रुपये की उगाही की। शनिवार की शाम तक ग्रामीणों ने युवकों को नहीं छोड़ा था। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर लेकर आता ंहै तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। इसमें राहुल राठी, संजीव राठी, जितेंद्र, धर्मपाल, सत्यवीर, नितिन, कविंद्र, शौकत, यासीन, देवेंद्र, रोबिन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed