{"_id":"5a930c1c4f1c1bb3208bb43c","slug":"91519586332-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ अध्यक्ष पर हमले से रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र संघ अध्यक्ष पर हमले से रोष
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पर हमले और लूट की घटना में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पर छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। साथ ही आंदोलन की धमकी दी। बड़का गांव निवासी अक्षय चौहान ने हाल में ही दिगंबर जैन कालेज से एबीवीपी पार्टी से अध्यक्ष पद पर छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और वे जीत गए थे। उनकी जीत विरोधियों को खल नहीं रही थी और काफी दिन से वे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस मामलें में अक्षय चौहान ने सात युवकों को नामजद सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।