{"_id":"5a43f8114f1c1bc5758bb977","slug":"91514403857-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला की गोद से गिरी बच्ची, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार महिला की गोद से गिरी बच्ची, घायल
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। बाइक सवार महिला की गोद से भगौट गांव के पास तीन वर्षीय बच्ची गिर गई। इससे बच्ची घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज कराया । वहीं दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए।
खेकड़ा निवासी जिशान अपनी पत्नी सन्नो और तीन वर्षीय बेटी जोया के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार दोपहर टुकाली गांव में किसी काम से जा रहा था। जैसे ही भगौट गांव के पास पहुंचा, रोड पर गड्ढा होने के चलते महिला की गोद से उछलकर बच्ची सड़क पर गिर गई। इससे वह घायल हो गई। महिला और राहगीरों ने बच्ची को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बच्ची सामान्य बताई गई है। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मवी कलां गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइकों पर सवार युवक राशिद निवासी लोनी और अंकित निवासी खेकड़ा घायल हो गए। मौके पर राहगीर इकट्ठे हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया । बाद में पीड़ित चले गए।