{"_id":"59c6b8104f1c1b9c688b61cd","slug":"91506195472-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली में बिजली चोरी पकडने पर टीम से बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छपरौली में बिजली चोरी पकडने पर टीम से बदसलूकी
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी पकड़ने पर टीम से बदसलूकी
छपरौली (बागपत)। कस्बा में बिजली चोरी पकड़ने पर निगम की टीम के साथ गाली-गलौज कर बदसलूकी की । इससे वहां हंगामा हो गया। आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कस्बा अमीनगर सराय और बागपत नगर में भी टीम के साथ विवाद हो चुका है।
विद्युत निगम के जेई अंकुर कुमार ने पुलिस को बताया कस्बे में रविंद्र के मकान में बिजली चोरी हो रही थी। जानकारी मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो विद्युत लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। मकान के दरवाजे खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे नहीं खोले और टीम के साथ गाली-गलौज कर बदसलूकी की । उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में आरोपी रविंद्र के खिलाफ बिजली चोरी करने और कार्य में बाधा डालने का छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। कार्यवाहक थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है दो दिन पहले ही कस्बा अमीनगर सराय में आयोजित विद्युत निगम के कैंप में एक सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्पात मचाया । विरोध करने पर टीम के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की । पांच दिन पहले ही बागपत की माता कॉलोनी में मीटर रीडिंग लेने पहुंची टीम को घेरा । एक कर्मचारी की पिटाई की । दोनों मामलों में संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज हुआ है।