फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फौजी की पत्नी समेत दस की चोटी कटी

फौजी की पत्नी समेत दस की चोटी कटी

Thu, 10 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
फौजी की पत्नी समेत दस की चोटी कटी
बड़ौत/दोघट/खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा में सैनिक की पत्नी समेत दस की अलग-अलग स्थानों पर चोटी कटी। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोगों में इसको लेकर भ्रम की स्थिति है। अधिकतर लोगों ने कहा भ्रम और अफवाह के कारण ऐसा हो रहा है। लोगों को जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन

कस्बा खेकड़ा निवासी सैनिक सुनील के बच्चे बुधवार को स्कूल में गए हुए थे। उनकी पत्नी रमन स्कूल की छुट्टी का समय होने के बाद स्कूली बस को देखने के लिए सड़क पर गई थी। बस न आने पर वापस घर लौट आई थी। उसने मकान के दरवाजे बंद किए। इसी दौरान रमन की चोटी कटकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

मुकीमपुरा गांव में महिला हरबीरी पत्नी सत्यवीर, सनोज पत्नी प्रेम मंगलवार की रात में अपने-अपने मकान में सोई हुई थी। बुधवार सुबह जब उठी तो उनको चोटी कटी हुई मिली। महिलाओं ने कहा उन्हें नहीं पता चला कब उनकी चोटी कटी। बिनौली क्षेत्र के पिछौकरा गांव में महिला रिजवाना मंगलवार की रात में अपने मकान में सोई हुई थी। बुधवार तड़के पशुओं का दूध निकालने के लिए उठी तो उसकी चोटी कटी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा दोघट में थाने के पास ही बुधवार सुबह पांच बजे गली में लगे हैंडपंप पर महिला साहिस्ता पत्नी ताहिर पानी लेने गई थी। इसी दौरान अचानक उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। इसे देखकर वह बेहोश हो गई। परिजन उसको घर ले गए और निजी चिकित्सक से इलाज कराया। साहिस्ता ने बताया उसे चोटी कटने का कुछ पता नहीं चला।
मिलाना गांव में हासरीन की बेटी गुलिस्ता अपने मकान की छत पर परिजनों के साथ मंगलवार की रात में सोई हुई थी। बुधवार सवेरे उसको सिर के ऊपर से हवा चलने का अहसास हुआ। वह उठी तो उसको चोटी कटी मिली। झूंडपुर गांव में युवती सुल्ताना की भी मंगलवार की रात में चोरी कटी। रटौल गांव निवासी यासीन की 12 वर्षीय बेटी शबीना उर्फ सेबी परिवार के साथ मंगलवार की रात में मकान में सोई थी। रात करीब एक बजे उसके सिर में अचानक तेज दर्द हुई। उसकी मां सिर दबाने लगी तो उसकी चोटी कटी हुई मिली।

रमाला क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव में रूखसाना पत्नी सलीम मंगलवार की रात में मकान में सोई हुई थी। रात को उसकी चोटी कट गई। बुधवार सुबह इसका पता चला। घटनाओं का पता चलते ही लोगों की वहां पर भीड़ इकट्ठे हो गई। इससे महिलाएं काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed