{"_id":"5ccf3b77bdec220754346013","slug":"81557085047-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली में खाना बनाते समय गैस लीक होने से महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसली में खाना बनाते समय गैस लीक होने से महिला झुलसी
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
सिरसली गांव में रसोई में खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। इससे रसोई में काम करने वाली महिला झुलस गई। परिजनों नेे महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सिरसली गांव निवासी राजबीर सिंह की पत्नी सुरेश देवी (60 वर्ष) दोपहर को रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से आग फैल गई। आग महिला के कपड़ों में भी लग गई। इसके बाद वह रसोई से बाहर की तरफ भागने लगी। चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।