{"_id":"5ca11600bdec22140e1080ff","slug":"81554060800-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक लाख रूपये की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एक लाख रूपये की शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघावली अहीर व बालैनी थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वहीं दो पेटी बीयर की पकड़ी गई। शराब की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बालैनी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पंत ने बताया पुलिस ने डौलचा गांव में चेकिंग अभियान चलाया। हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 12 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। शराब तस्कर पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मेरठ-बागपत मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। थाने के पास स्विफ्ट कार को पकड़ लिया। कार से बीयर की दो पेटियां बरामद हुई। आरोपी रिंकू पुत्र नरेश निवासी अमीपुर बालैनी, राकेश पुत्र धर्मवीर निवासी हरिया खेड़ा को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। दोनों जगह पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बिक्री के लिए शराब लाई गई थी।