{"_id":"5c89637cbdec22144b7eee4b","slug":"81552507772-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीमपुर में फायरिंग से तनाव, पलायन की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करीमपुर में फायरिंग से तनाव, पलायन की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर के मारपीट के प्रकरण में मंगलवार की रात में फिर तनाव बन गया। आरोप है कि पीड़ित पक्ष के घरों के आसपास फायरिंग की गई। बुधवार को पीड़ितों ने पलायन की कोशिश की। थानाध्यक्ष और ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवारों के सदस्यों को समझा बुझाकर शांत किया। साथ ही गांव में पुलिस तैनात कर दी।
करीमपुर गांव में पथराव, फायरिंग की दहशत के चलते अनुसूचित जाति के परिवार ने पलायन करने का प्रयास किया। रमाला थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और ग्राम प्रधान नीरज ने उन्हें समझा बुझाकर गांव में वापस रुकवाया। गांव के जयवीर, देवी सिंह, सतपाल, गांधी, हरबीर, पंकज, पुष्पेंद्र, सुदेशपाल, नरेंद्र, ओंकार, संजीव ने बताया कि पांच मार्च को एक युवक ने दो अज्ञात के साथ घर पहुंचकर मारपीट की। इसमें परिवार के लोग घायल हो गए, सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते लगातार फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों ने दोबारा से मंगलवार की रात में फिर फायरिंग कर पथराव किया। इससे परिवार दहशत में है। चेतावनी दी है जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। दहशत के चलते अपने मवेशियों को बेच दिए है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि पलायन से ग्रामीणों को रोक दिया गया है। बस्ती में दो सिपाहियों की तैनाती कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम से की राशन डीलर की शिकायत
फोटो- 6
बागपत। हमीदाबाद के ग्रामीणों ने राशन न मिलने को लेकर एसडीएम से शिकायत की। आरोप लगाया कि जिस उपभोक्ता का एक यूनिट कम हो रही है तो पूरे परिवार को ही राशन से वंचित किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार कर चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण कैलास कुमार, शमशाद, नजमा, रियाज, अनस, बबली, आदेश, रणवीर मुन्नी, सचिन, जोगिंद्र ने कार्रवाई की मांग की।