फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हत्या कर नैथला के जंगल में फेंक दी महिला की लाश

हत्या कर नैथला के जंगल में फेंक दी महिला की लाश

Fri, 23 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर नैथला के जंगल में फेंक दी महिला की लाश
बागपत। नैथला गांव के जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ ने फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

नैथला गांव के चौकीदार मोमीन ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे के लगभग कृष्ण पुत्र हरबंस के गन्ने के खेत में तीन-चार महिलाएं घास खोद रही थी। इसी दौरान सड़क से 50 मीटर अंदर खेत में महिला का शव पड़ा मिला। शव को देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ दिलीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शव 8 से 10 दिन पुराना लग रहा था। शव गला होने के कारण उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। उसके एक हाथ को जंगली जानवरों ने खा लिया था। पुलिस को घटनास्थल से कंबल, अंगूठी व चप्पल बरामद हुई है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिला का शव मिलने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। सभी थाना पुलिस को शव मिलने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


ठिकाने लगाए जा रहे है शव
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में हत्या कर शव ठिकाने लगाने का सिलसिला जारी है। दस माह में छह अज्ञात शव मिल चुके है, जिनका आज तक कोई पहचान नहीं हुई। औद्योगिक क्षेत्र में हत्या कर शव को जला दिया था। पुलिस को घटना स्थल से महिला का आभूषण बरामद हुआ था। कलक्ट्रेट के बाहर ज्ञान वाटिका में हत्या कर अज्ञात व्यक्ति का शव फेंक दिया था। सूजरा रेलवे हाल्ट के पास युवक की गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास अज्ञात शव पड़ा मिला था। अब नैथला के जंगल में अज्ञात शव मिला है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जब तक शवों की पहचान नहीं होगी, घटना का खुलासा करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में मिल चुके है तीन शव
बागपत। नैथला के जंगल में जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला है, यहां पर इससे पहले दो शव और मिल चुके हैं। एक साल पहले अज्ञात महिला का गोली लगा शव मिला था, जिसकी कोई पहचान नहीं हुई। तीन माह पूर्व बड़ौली के भट्ठा कारोबारी का फंसी के फंदे पर शव लटका मिला था। रात होते ही नैथला मार्ग पर आवागमन बंद हो जाता है। पुलिस भी रात्रि में गश्त नहीं करती। ग्रामीणों इस स्थल को खूनी जंगल के नाम से पुकारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed